बंद करे

रुचि के स्थान

किंगडम आॅफ ड्रीम्स

देश में अपनी तरह का पहल लाईव मनोरंजन का केन्द्र किंगडम आॅफ ड्रीम्स गुडगाँव के सैक्टर-29 में स्थापित किया गया है। इस मनोरंजन केन्द्र का उदघाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भुपेन्द्र सिंह हुडडा ने 29 जनवरी 2010 को किया। किंगडम आॅफ ड्रीम्स नामक ओपेरा थियेटर यहां के लोगों की मनोरंजन की आवश्यकताओं को पूरा कर रहा है। यह अपने आप में एक अनूठा सांस्कृतिक केन्द्र है।

शीतला माता मंदिर

गुड़गांव में देश के 9 शक्तिपीठों में से एक गुडगांव गांव का श्रीमाता शीतला देवी का मंदिर है। तालाब के किनारें स्थित इस धार्मिक मंदिर में पुरे वर्ष विशेषकर दीपावली के पास नवरात्रों में लोगों की भारी भीड़ पूजा-अर्चना के लिए आती है। इस मंदिर में प्रत्येक वर्ष दो बार चैत्र मास व आषाढ़ मास में मेला लगता है। इन मेलों के दौरान यहां कुम्भ जैसी स्थिति बन जाती है। मान्यता है कि इस शाक्तिपीठ के दर्शन व पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।

सुलतानपुर राष्ट्रीय पक्षी विहार

गुडगांव जिला में ही राजधानी दिल्ली से लगभग 46 किलोमीटर दूर गुडगांव फरूखनगर मार्ग पर हरियाणा का सुरम्य सुलतानपुर राष्ट्रीय पक्षी विहार स्थल है। इस पक्षी विहार की खोज का श्रेय पीटर जैक्सन नामक एक पक्षी प्रेमी को जाता है। यहां एक प्राचीन झील भी है। लगभग 265 एकड भूमि में फैली इस विशाल प्राकृतिक झील में हर वर्ष लगभग एक सौ प्रजाततियों के पक्षी यूरोप तथा साइबेरिया के देशों से प्रजनन के लिए आते हैं इस दौरान यहां काफी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक भी आते है।